बस्ती: डिप्टी सीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश
Basti, Basti | Sep 12, 2025 बस्ती पहुँचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। डिप्टी सीएम ने जनपद में लगातार हो रही चोरियों का संज्ञान लिया और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द से जल्द मामलों का खुलासा करें।