गोंडा: श्रीनगर बाबागंज में तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट, पीड़ित ने थाने पर की शिकायत, पुलिस ने शुरू की कार्यवाही
Gonda, Gonda | May 6, 2025 धानेपुर थाना क्षेत्र के श्री नगर बाबा गंज में एक तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 5 मई पंकज कुमार के भाई राहुल का तिलकोत्सव था।कार्यक्रम के दौरान पंकज और उनकी पत्नी रीता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रीता ने अपने मायके वालों को फोन करके बुला लिया। मायके पक्ष के लोगों ने आकर पंकज के भाई अरविंद से गाली-गलौज की।