सरदारशहर: मजिस्ट्रेट आवास के सामने निराश्रित भगवत प्रसाद सोनी की पुण्यतिथि पर टेक्सी चालक यूनियन की ओर से हुआ जागरण का आयोजन
मजिस्ट्रेट आवास के सामने टैक्सी चालक यूनियन की ओर से निराश्रित भगवत प्रसाद सोनी की पुण्यतिथि पर जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर प्रदीप सहारण ने बताया कि भगवत प्रसाद सोनी जिनका अब निधन हो चुका है। वह निराश्रित थे और लंबे समय तक मजिस्ट्रेट आवास के सामने अपनी 1 झोपड़ी बनाकर रहते थे।