इटारसी: इटारसी में नर्मदापुरम सांसद ने भोपाल लोकसभा सांसद आलोक शर्मा से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा
शनिवार सुबह करीब 11 बजे इटारसी में भोपाल लोकसभा सांसद आलोक शर्मा से नर्मदापुरम लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने आत्मीय मुलाकात की।क्षेत्रीय संसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। आपसी समन्वय, संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ।