बहराइच: दहाव गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, पांच घायल, पुलिस जांच में जुटी
दहाव गांव में भूमि में लगे पेड़ के विवाद की रंजिश में कहासुनी के बाद दो पक्षों मे जमकर मारपीट हुई। जिसके चलते एक पक्ष के दंपती सहित तीन, दूसरे पक्ष से पिता पुत्र घायल हो गए। दोनों पक्ष के घायलों उनके परिजन लेकर थाने पहुंचे जहां से पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने घायल दंपती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है।