बहराइच: बहराइच जिले में एक उप निरीक्षक समेत सात पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया, पुलिस की छवि धूमिल करने पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 उप निरीक्षक समेत 7 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इससे महकमे में हड़कंप मच गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के जालिम नगर चौकी पर दो दिसंबर की रात ट्रक चढ़ गई थी। जिसमें फूस के मकान में संचालित चौकी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी। हादसे का केस पुलिस ने थाने में दर्ज करवाया था। जांच ASP ग्रामीण को सौपा गया है