बहराइच: भवानीपुर निवासी व्यक्ति ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर हाथी के हमले में मारे गए बेटे के मुआवजे की रकम दिलाने की मांग की
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे भवानीपुर निवासी लाल मोहम्मद ने शनिवार को बताया कि उनके बेटे को हाथी ने मार दिया था इसके बाद उन्हें मुआवजे की रकम मिली थी लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपाल व प्रधान ने मिलकर मुआवजे की रकम किसी दूसरे के खाते में डलवा दिया है जिसकी शिकायत पूर्व में उसने संबंधित से की थी लेकिन कार्यवाही न होने पर वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं।