बहराइच: गोलवघाट कमला स्कूल के पास बाइक सवार युवक हादसे का शिकार, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, उपचार जारी
बहराइच लखनऊ मार्ग स्थित गोलवाघाट कमला स्कूल के पास बाइक सवार युवक उस वक्त हादसे का शिकार हो गया जब वह अपने घर से बहराइच आपके काम पर जाने के लिए शनिवार को निकला हुआ था। इसी दौरान उसे पीछे से एक दूसरे तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद गंभीर अवस्था मे उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।