नासरीगंज: चितौखर और खुटहा गांव से स्थानीय पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार किया
नासरीगंज थाना क्षेत्र के चितौखर व खुटहा गांव से स्थानीय पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी में चितौखर गांव का हरिहर साह व खुटहा गांव का कुंज बिहारी शर्मा शामिल है। इन दोनों पर माननीय न्यायालय बिक्रमगंज का वारंट निर्गत था। जो काफी दिनों से फरार चल रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।