नासरीगंज: सवारी गांव में 10 बीघा के पुआल के बोझा में लगी आग, अग्निशमन दस्ता और ग्रामीणों ने बुझाई आग
नासरीगंज प्रखण्ड के कैथी पंचायत के वार्ड 13 स्थित सवारी गांव में तेज पछुवा हवा के कारण 10 बीघा के पुआल के बोझा में आग लग गई। इससे सारा पुआल का बोझा जलकर राख हो गया। ऊक्त पुआल का बोझ ऊक्त गांव निवासी मुकेश तिवारी और कामेश्वर तिवारी का बताया जाता है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचा अग्निशमक दस्ता व स्थानीय ग्रामीणों ने पानी डालकर आग को बुझाया।