नासरीगंज: महादेवा के प्रिंस राज ने मैट्रिक परीक्षा में 465 अंक प्राप्त किया, शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों ने मिठाई खिलाकर बधाई दिया
बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 465 अंक प्राप्त कर प्रिंस राज प्रखण्ड टॉपर बना है। प्रिंस राज प्रखंड के अतिमी पंचायत के महादेवा गांव निवासी संतोष पासवान व सुनीता देवी का पुत्र है। उसके पिता एक सामान्य किसान है और माता गृहणी है। प्रिंस प्रखण्ड के उच्च विद्यालय नासरीगंज का छात्र है।