आंवला: आंवला में सावन कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, प्रमुख मार्गों पर की गई विशेष तैनाती
आंवला में सावन माह की कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। बुधवार दोपहर एक बजे पुलिस ने जानकारी दी कि यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।थाना प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों पर लगातार गश्त कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।