मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के चर्च रोड से होकर स्टेशन जाने वाली सड़क में डा. आरपी सिन्हा के घर पास बुधवार शाम 6 बजे गोली चल गयी। इस घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ, लेकिन गोली चलने से मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से तीन युवकों को पकड़कर थाना ले गयी है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।