झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा पलामू के केंद्रीय संयोजक सतीश कुमार के आवास नावा टोली पर आयोजन समिति की बैठक बुधवार की दोपहर करीब चार बजे हुई। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में 14 अप्रैल को अम्बेडकर छात्रावास रेडमा मेदनीनगर में बाबा साहब की जयंती धुम धाम से मनाया जाएगा।