मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में अंतिम मंगलवारी का जुलूस निकला, श्रीराम और हनुमान के जयकारों से गूंजा शहर
श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल, हॉकर संघ,हिंदू सेना संघ, बजरंग बली सेवा समिति,शांति विकास संघ सहित अन्य पूजा समितियों ने मेदिनीनगर में महावीरी झंडा और बाजे गाजे के साथ अंतिम मंगलवारी जुलूस निकाला। इसमें शामिल रामभक्त प्रभु श्रीराम और हनुमान का जयघोष कर रहे थे। प्रमुख चौक चौराहा पर गोल जमा कर अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ी।