सूर्याेपासना के चार दिवसीय अनुष्ठान चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन बुधवार शाम 7 बजे 37 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में पूरे दिन निर्जला उपवास रहकर शाम में व्रतियों ने खरना किया। आम की लकड़ी जलाकर दूध व ओरी के चावल से बनी खीर व पुड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला महाउपवास शुरू हो गया है।