खेल जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। खेल में हार जीत लगी रहती है।खेल को कभी हार जीत की भावना से नही खेलना चाहिए। उक्त बातें बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे शिक्षक सह समाजिक कार्यकर्ता भरदुल कुमार सिंह ने कही। वे बुधवार को सदर प्रखंड के धमधमवा में आयोजित टूर्नामेंट के उद्घाटन पर बोल रहे थे।