सहजनवा: घघसरा के नचनी में मिक्सर मशीन से कुचलकर 65 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, चालक फरार
गोरखपुर के सहजनवा तहसील अंतर्गत नगर पंचायत घघसरा के वार्ड वेदमंदिर नगर (नचनी) में एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, नचनी निवासी चांद देव उर्फ चानू (65) अपनी मोपेड से जसूलीपार सिवान की ओर भूसा लेने गए थे।