मशरक: चरिहारा गेट पर बाइक दुर्घटना में युवक घायल, छपरा सदर अस्पताल रेफर
Mashrakh, Saran | Jul 15, 2026 मशरक के चरिहारा गेट पर बाइक दुर्घटना में युवक घायल हो गया। घायल छपरा शहर के साहेबगंज निवासी सुनिल कुमार का 20 वर्षीय पुत्र शनि कुमार हैं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने मंगलवार की रात 7 बजें के लगभग प्राथमिक उपचार किया। घटना के बारे में बताया गया कि घायल बाइक सवार अपने रिश्तेदारी में आया था।