डिंडौरी: साकेत नगर के भवतारिणी मंदिर के सामने सेफ्टी टैंक में डूब रही गाय को युवा शक्ति टीम ने बचाया
डिंडौरी के साकेत नगर भव तारिणी मंदिर के सामने खुले सेफ्टी टैंक में गाय गिर गई डूब रही थी जिसके चलते युवा शक्ति टीम के सदस्यों और गौसेवकों ने सूचना मिलते ही शनिवार शाम 5:00 मौके पर पहुंच कर तत्काल गाय को रस्सी और कार के सहारे खींच कर सुरक्षित बाहर निकाला और गाय की जान बचाई। दरअसल खुला सेफ्टी टैंक पूरी तरह से पानी और कचरे से ढका हुआ था जिससे गाय अचानक गिर गई।