नामकुम: रांची रेलवे स्टेशन से लापता हुई 13 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद किया
Namkum, Ranchi | Sep 9, 2026 रांची रेलवे स्टेशन से मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब एक बजे लापता हुई 13 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय बच्ची इलाज के लिए सदर अस्पताल रांची आई थी। बच्ची अपने माता-पिता से पानी पीने की बात कहकर सदर अस्पताल से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की।