जहानाबाद: पतंजलि योग समिति के द्वारा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में होली कार्यक्रम का किया गया आयोजन, दर्जनों लोग रहे मौजूद
पतंजली योग समिति के द्वारा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में सामूहिक होली का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था से जुड़े दर्जनों सदस्यों ने मिलजुलकर होली का आनंद लिया और होली के गीतो से पूरा परिसर गूंजता रहा। मौजूद लोगों ने कहा की होली आपसी सौहार्द और भाईचारे का त्योहार है। हम सभी यहां मिलजुल कर होली माना रहे हैं और लोगों को प्यार और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।