जहानाबाद: दर्धा नदी पुल के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, बाइक सवार ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
जहानाबाद दर्धा नदी पुल के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार ने इंसानियत का परिचय देते हुए घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों koq घटना की सूचना दी।फिलहाल घायल जहानाबाद निवासी वीरेंद्र कुमार का सदर अस्पताल में इलाज जारी है, स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।