स्लीमनाबाद: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सलीमनाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 9 जुलाई 2026 को पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें एक आरोपी पर दुष्कर्म और दूसरे पर सहयोग व हाथ पकड़ने का आरोप है।