गाज़ियाबाद: बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री के अंदर लगी आग, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू
गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र स्थित बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार दोपहर को आग लग गई। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि लैगोम रिटेल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के अंदर आग की सूचना मिलते ही 3 फायर टैंकर को मौके के लिए रवाना किया गया, फैक्ट्री के एक हिस्से में आग लगी हुई थी, जहां पर अमेजॉन कंपनी की सप्लाई का सामान रखा हुआ था।