अलीराजपुर: संभाग आयुक्त ने तहसील कार्यालय एवं न्यायालय का किया निरीक्षण, लंबित राजस्व प्रकरण जल्द निपटाने के दिए निर्देश
आलीराजपुर में संभाग आयुक्त भास्कर लाक्षाकार ने तहसील कार्यालय और न्यायालय का निरीक्षण कर लंबित राजस्व प्रकरणों के समय पर निपटारे और न्यायालय के नियमित संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के नियमबद्ध संधारण और प्रकरणों की प्राथमिकता पर निपटान को अनिवार्य बताया।