मोठ: गुरसराय नगर पालिका अलर्ट मोड में, जलभराव और बीमारियों से बचाव के लिए चला विशेष अभियान
Moth, Jhansi | May 8, 2026 गुरसराय नगर पालिका परिषद ने बरसात से पहले नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान टीचर कॉलोनी, गांधीनगर मातवाना और कटरा बजरिया सहित कई क्षेत्रों में नालों-नालियों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की गई। साथ ही दवा छिड़काव कर मच्छरों और संक्रामक बीमारियों से बचाव के प्रयास किए गए।