दतिया: अवैध मुरम उत्खनन पर प्रशासन सख्त, कामद गांव से जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Datia, Datia | Jan 30, 2026 जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के निर्देश पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इसी क्रम में शुक्रवार को तहसीलदार राजेश कुशवाह, खनिज निरीक्षक संजय धाकड़ एवं थाना प्रभारी उनाव यतेन्द्र भदौरिया के नेतृत्व में ग्राम कामद में संयुक्त दल ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान जेसीबी, ट्रैक्टर ट्राली जब्त की है।