श्रीनगर: तेज रफ्तार टोटो की चपेट में आने से 6 वर्षीय बालक की हुई मौत
पूर्णिया-श्रीनगर मार्ग पर खत्ताहाट के समीप शुक्रवार को चार बजे सड़क पार कर रहा छह वर्षीय बालक तेज रफ्तार टोटो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चरखी गेड़ाबाड़ी निवासी मो. रहमत के पुत्र मो. रहियान के रूप में हुई है।