मछलीशहर: मछलीशहर वाराणसी हाइवे के डामलीकरण का कार्य शुरू हुआ
मछलीशहर से वाराणसी तक जाने वाली निर्माणाधीन एनएच 731 बी का निर्माण कार्य तेज हो गया सडक पर अब डामल फैलाने का काम शुरू करा दिया गया। सडक दिसम्बर माह तक बनकर तैयार हो जायेगी ।अवर अभियन्ता एनएचआई ओपी प्रसाद का कहना है की सडक सबसे ज्यादा मछलीशहर जंघई के बीच खराब थी इसलिए प्राथमिकता के आधार पर यही से काम शुरू कराया गया है ।