तरैया: तरैया के मुरलीपुर में किशोरी की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Taraiya, Saran | Aug 26, 2026 तरैया थानाक्षेत्र के मुरलीपुर में किशोरी की हुई मौत मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक आरोपी पचभिंडा निवासी मंटु राय को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया। इस दौरान गलत आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करवाने को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार की सुबह छः बजे एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस उक्त कांड में लगातार कार्यवाई कर रही है।