चन्द्रपुरा: बोकारो-झरिया ओपी का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, कहा जल्द मिलेगा ओपी का अपना भवन।
बोकारो के एसपी नाथू सिंह मीणा ने सोमवार 1 बजे बोकारो-झरिया ओपी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपी में दर्ज विभिन्न मामलों से संबंधित कागजात एवं अभिलेखों की बारीकी से जांच की तथा पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि बोकारो-झरिया ओपी का वर्तमान में अपना भवन नही