सदर: प्रयागराज में हलाल सर्टिफिकेशन के विरोध में सिविल लाइंस पर प्रदर्शन, बैनर-पोस्टर के साथ सड़क पर उतरे लोग
Sadar, Allahabad | Sep 30, 2026
प्रयागराज के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर 'हलाल नियंत्रण मंच' के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हलाल सर्टिफिकेशन व्यवस्था को खत्म करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। सुभाष चौराहे पर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों के हाथों में "हलाल नियंत्रण मंच - विरोध प्रदर्शन, प्रयागराज" लिखे हुए बड़े बैनर थे।