मंडला: जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से दूर रहने की अपील, गोलमेज कक्ष में हुई बैठक
Mandla, Mandla | Apr 18, 2026 जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर आमजन में किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे द्वारा पेट्रोल-डीजल संचालकों के साथ आयोजित बैठक में स्पष्ट किया गया कि जिले में ईंधन की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है।