Public App Logo
Jansamasya
Viralreels
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

चान्हो थाना क्षेत्र के बेजांग गांव स्थित एक कुएं से बरामद शव मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी 25 वर्षीय विकास लोहरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खलारी डीएसपी आर.एन. चौधरी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 19 जून को कुएं से बरामद शव की पहचान गुमला निवासी बालवीर खेवार के रूप में हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि एक महिला मजदूर को लेकर हुए विवाद में विकास लोहरा ने लोहे की सरिया से बालवीर की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरिया एवं मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसकी जानकारी खलारी पुलिस उपाधीक्षक आर, एन, चौधरी के द्वारा चान्हो थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई। #RanchiPolice

Namkum, Ranchi | Jun 25, 2026

MORE NEWS

वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो तेज भूकंप के झटकों में 10 हजार लोगों के मरने की आशंका है. ये वीडियो देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि भूकंप कितनी तीव्रता का रहा होगा.  यह Venezuela में 126 साल में सबसे बड़ा भूकंप बताया जा रहा है. दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में आए.
#Venezuela

वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो तेज भूकंप के झटकों में 10 हजार लोगों के मरने की आशंका है. ये वीडियो देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि भूकंप कितनी तीव्रता का रहा होगा. यह Venezuela में 126 साल में सबसे बड़ा भूकंप बताया जा रहा है. दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में आए. #Venezuela

Namkum, Ranchi | Jun 25, 2026

प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार पर बरसीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग

गुवाहाटी। "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम के तहत गुवाहाटी में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने देश की शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि देश के लाखों माता-पिता अपने बच्चों की शिक्षा के लिए खेत बेचने, गहने गिरवी रखने और कर्ज लेने तक को मजबूर होते हैं, ताकि उनके बच्चे मेहनत के दम पर बेहतर भविष्य बना सकें।
मंत्री ने कहा कि जब प्रश्नपत्र लीक होते हैं, परीक्षाएं रद्द होती हैं और भर्ती प्रक्रियाएं वर्षों तक लंबित रहती हैं, तब केवल एक परीक्षा नहीं बल्कि करोड़ों युवाओं के सपने टूट जाते हैं। उन्होंने कोटा सहित देशभर के उन छात्रों का उल्लेख किया जिन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव, अनिश्चितता और व्यवस्था की खामियों के बीच अपनी जान गंवाई। उन्होंने कहा कि ये केवल आंकड़े नहीं, बल्कि बिखरे हुए परिवारों और टूटे सपनों की दर्दनाक कहानियां हैं।
शिल्पी नेहा तिर्की ने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या युवाओं की मेहनत और माता-पिता के त्याग की कोई कीमत नहीं है। उन्होंने पूछा कि आखिर कब तक छात्रों का भविष्य पेपर लीक माफियाओं और भ्रष्ट व्यवस्था की भेंट चढ़ता रहेगा।
उन्होंने मांग की कि राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए। साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षाओं एवं भर्तियों के लिए निश्चित वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए, ताकि युवाओं को अनिश्चितता का सामना न करना पड़े। उन्होंने पेपर लीक और भर्ती घोटालों में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई तथा जिम्मेदार अधिकारियों और संस्थाओं की जवाबदेही तय करने की भी मांग की।
मंत्री ने कहा कि केवल कुछ लोगों की गिरफ्तारी से सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। व्यवस्था में व्यापक सुधार ही इस समस्या का स्थायी समाधान है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी में विश्वास करते हैं तो उन्हें इस विफलता की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह केवल परीक्षाओं का नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के सपनों, उनके संघर्षों और देश के भविष्य का सवाल है।

#Congress #RahulGandhi #asamcongress #shilpinehatirkey

प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार पर बरसीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग गुवाहाटी। "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम के तहत गुवाहाटी में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने देश की शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि देश के लाखों माता-पिता अपने बच्चों की शिक्षा के लिए खेत बेचने, गहने गिरवी रखने और कर्ज लेने तक को मजबूर होते हैं, ताकि उनके बच्चे मेहनत के दम पर बेहतर भविष्य बना सकें। मंत्री ने कहा कि जब प्रश्नपत्र लीक होते हैं, परीक्षाएं रद्द होती हैं और भर्ती प्रक्रियाएं वर्षों तक लंबित रहती हैं, तब केवल एक परीक्षा नहीं बल्कि करोड़ों युवाओं के सपने टूट जाते हैं। उन्होंने कोटा सहित देशभर के उन छात्रों का उल्लेख किया जिन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव, अनिश्चितता और व्यवस्था की खामियों के बीच अपनी जान गंवाई। उन्होंने कहा कि ये केवल आंकड़े नहीं, बल्कि बिखरे हुए परिवारों और टूटे सपनों की दर्दनाक कहानियां हैं। शिल्पी नेहा तिर्की ने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या युवाओं की मेहनत और माता-पिता के त्याग की कोई कीमत नहीं है। उन्होंने पूछा कि आखिर कब तक छात्रों का भविष्य पेपर लीक माफियाओं और भ्रष्ट व्यवस्था की भेंट चढ़ता रहेगा। उन्होंने मांग की कि राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए। साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षाओं एवं भर्तियों के लिए निश्चित वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए, ताकि युवाओं को अनिश्चितता का सामना न करना पड़े। उन्होंने पेपर लीक और भर्ती घोटालों में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई तथा जिम्मेदार अधिकारियों और संस्थाओं की जवाबदेही तय करने की भी मांग की। मंत्री ने कहा कि केवल कुछ लोगों की गिरफ्तारी से सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। व्यवस्था में व्यापक सुधार ही इस समस्या का स्थायी समाधान है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी में विश्वास करते हैं तो उन्हें इस विफलता की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल परीक्षाओं का नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के सपनों, उनके संघर्षों और देश के भविष्य का सवाल है। #Congress #RahulGandhi #asamcongress #shilpinehatirkey

Namkum, Ranchi | Jun 25, 2026

तु टेंशन मत ले, सब ठीक हो जतउ...खोरठा में फरियाद सुन धनबाद के डीसी ने भी खोरठा में दिया भरोसा... !

तु टेंशन मत ले, सब ठीक हो जतउ...खोरठा में फरियाद सुन धनबाद के डीसी ने भी खोरठा में दिया भरोसा... !

Namkum, Ranchi | Jun 25, 2026