सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी करे सरकार, झूठे आश्वासन देना बंद करे: हुड्डा
राव नरेंद्र बोले- हड़ताल के बावजूद सरकार के कान पर नहीं रेंग रही जूं, प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात बदतर
कांग्रेस नेताओं ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए उनकी मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की।
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार को सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों पर ठोस निर्णय लेना चाहिए और केवल आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा।
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लंबे समय से कर्मचारी हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही।
हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल एक महीने से अधिक समय से जारी है और नियमितीकरण समेत कई मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलनरत हैं।
कुरुक्षेत्र ब्रेकिंग न्यूज़