फतुहा: सोनारू गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया
Fatwah, Patna | Dec 17, 2025 बुधवार को सोनारू गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। कंबल वितरण मुखिया पद के भावी प्रत्याशी पूजा कुमारी के सौजन्य से समाज सेवी पिंटू उर्फ गौतम कुमार द्वारा किया गया है। गांव के जरूरतमंदों को चिन्हित कर उनके घर पर जाकर कंबल दिया गया है। मौके पर पूर्व पार्षद केसर प्रसाद, प्रमोद पासवान, अनुज कुमार, विनोद राम, प्रमोद समेत कई लोग मौजूद रहे हैं।