फतुहा: ट्रेन में यात्री का मोबाइल झपटकर भाग रहे दो लुटेरे बांका घाट रेल पुलिस द्वारा गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Dec 17, 2025 बांका घाट रेल पुलिस ने ट्रेन में यात्री का मोबाइल झपटकर भाग रहे दो उचक्के को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों उचक्का दीदारगंज थाना क्षेत्र के हनुमान चक गांव निवासी रौशन कुमार और सुचित कुमार है। बताया जाता है कि पूर्णिया हटिया कोसी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे गिरिडीह निवासी पवन कुमार का मोबाइल झपटकर ये दोनों उच्चके भाग रहा था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।