दो बदमाशों ने सम्मसपुर में एक बुजुर्ग को मारपीट कर घायल कर दिया है। बुजुर्ग सम्मसपुर निवासी कृष्ण साव है। घायल कृष्ण साव को परिजनों ने नदी थाना लेकर पहुंचा है। जहां नदी थाना पुलिस ने इलाज के लिए फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। कृष्णा साव के बयान पर दो बदमाशों के खिलाफ नदी थाना पुलिस ने प्राथमिक़ी दर्ज किया है। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।