फतुहा थानाध्यक्ष सदानंद साह ने थाना परिसर में मंगलवार की रात्रि करीब 10:00 बजे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया है। समीक्षा बैठक के दौरान तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अनुसंधान, वारंट के निष्पादन, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, केस के निष्पादन,गस्ती व लंबित केसों के बारे में विस्तार से समीक्षा किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है।