रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में नकली शराब बनाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बनाने का उपकरण बरामद: SP ने दी जानकारी
सोनभद्र जिले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है सोमवार दोपहर 3 बजे SP अभिषेक वर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में शराब निर्माण सामग्री, स्पिरिट, कैरेमल, एसेंस, 36 हजार कांच की शीशियां और ट्रेलर वाहन बरामद किया है।