हज़ारीबाग: हजारीबाग केरेडारी में बाइक लूट के आरोप में गोलीबारी, दो युवक घायल
हजारीबाग केरेडारी में गोलीबारी, दो युवक घायल; बाइक लूट का आरोप हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में पतरा पुल के पास बीती रात गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में पगार गांव निवासी रमेश कुमार महतो और रूपलाल महतो घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।