पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गये। उनकी सेवानिवृत्ति पर आयुक्त के आवासीय परिसर में शाम 5 बजे विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अपनी विदाई के मौके पर आयुक्त ने कहा कि अपने कार्यालय के पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रमंडल क्षेत्र के पलामू, लातेहार एवं गढ़वा जिले के पदाधिकारियों ने टीम भावना के साथ कार्य करते रहे हैं।