मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू के उपायुक्त ने स्टेनोग्राफर और आदेशपाल को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी, समारोह का आयोजन किया गया
उपायुक्त कार्यालय पलामू के स्टेनोग्राफर बीरेन्द्र कुमार ठाकुर एवं आदेशपाल दिलीप कुमार शुक्रवार 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गये। इस उपलक्ष्य में समाहरणालय सभागार में शाम 6 बजे सेवानिवृत्त हुए दोनों कर्मियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीसी शशि रंजन ने दोनों कर्मियों को शॉल व बुके देकर सम्मानित किया। अन्य उपहार भी प्रदान किये गये।