मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के समीप भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने डिवाइडर से एक ट्रक अनियंत्रित होकर टकरा गया। घटना के वक्त भीड़ भाड़ कम थी। इस कारण बड़ा हादसा टल गया। ट्रक को शहर थाना पुलिस जप्त कर ले गयी है। घटना के बाद से चालक फरार बताया जाता है। ट्रक खाली था।