अम्बाला: थाना बलदेव नगर में दर्ज मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Mar 2, 2024 थाना बलदेव नगर में दर्ज मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मनदीप उर्फ निक्का को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में संलिप्त एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शिकायतकर्ता सुखदेव ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी।