गढ़वा: बैगलेस डे पर छात्रों ने थाने का शैक्षणिक भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा
Garhwa, Garhwa | Aug 3, 2026 राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित 'बैगलेस डे' के अंतर्गत गढ़वा जिले के रमना थाना परिसर में राजकीय मध्य विद्यालय, सिलिदाग-1 के लगभग 100 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर छात्रों ने शिक्षकों के साथ थाना पहुंचकर पुलिस व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और समझा। थाना प्रभारी, रमना आकाश कुमार एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों न