Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

प्रेस नोट जिला दतिया *थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विशाल कुशवाहा हत्याकांड के तीन आरोपियों को महज 06 घंटे में किया गिरफ्तार* *एक आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर रायफल एवं दो जीवित कारतूस जप्त किए* घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 17.06.2026 को शाम लगभग 08:00 बजे सिद्धार्थ कॉलोनी, दतिया में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। पुलिस द्वारा घायल युवक को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल दतिया भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चश्मदीद साक्षी रोहित यादव की रिपोर्ट पर आरोपी अमित तिवारी, बंटी तिवारी, गोलू तिवारी, दिव्यांग पाठक, राहुल बुंदेला एवं विकास शर्मा के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 357/2026, धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में घटना स्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम द्वारा वैज्ञानिक परीक्षण कराया गया। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। आरोपियों की संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की— 1.दिव्यांग उर्फ दिव्यांक पुत्र मनोज पाठक, निवासी पीताम्बरा पीठ के पास, दतिया। 2.राहुल बुंदेला पुत्र बुद्ध सिंह बुंदेला, निवासी बायपास फिल्टर के पास, दतिया। 3.विकास शर्मा पुत्र रामेश्वर शर्मा, निवासी ग्राम सहगोरा, हाल शीतल नगर कॉलोनी, दतिया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते विशाल कुशवाहा की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी दिव्यांग पाठक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर रायफल एवं दो जीवित कारतूस विधिवत जप्त किए गए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। प्रकरण के शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक अंशुल अरोरा, उपनिरीक्षक विवेक राय, सहायक उपनिरीक्षक हाकिम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र मौर्य, प्रधान आरक्षक शिव गोविंद, राजीव वर्मा, रामसेवक, आरक्षक हेमंत प्रजापति, रविंद्र यादव, आनंद तोमर, गोविंद भदौरिया, अरविंद रावत, दीपक शुक्ला, देवेश शर्मा, मुनेश बधेल, भरत रावत, राम मिलन, धर्मेंद्र यादव, श्रीकृष्ण तिवारी, अजय सिरोही, आरक्षक अनिल बाजपेयी तथा प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Indergarh, Datia | Jun 18, 2026