टीकमगढ़: मवई में विद्युत विभाग की लापरवाही से युवक की मौत, गेट में करंट लगने से हादसा
टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत मवई गांव मे बिजली विभाग की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई है मृतक का नाम जयदेव अध्धोरी निवासी मवई गांव परिजन ने बताया वह सोच के लिए घर से बाहर जा रहा था तभी विद्युत विभाग की लाइन उनके गेट पर गिरी और वह उसकी चपेट में आ गया परिजन तुरंत आज रविवार सुबह 9 बजे निजी वाहन से टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया