लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार ने पत्रकारों से की मुलाकात, विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना बताया प्राथमिकता
जिले के नव पदस्थापित उपायुक्त संदीप कुमार ने सोमवार की दोपहर करीब एक बजे जिला मुख्यालय के पत्रकारों से समाहरणालय में मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना और उसे अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना प्राथमिकता बताया।